Internship Allowance Increases Order: राज्य की भाजपा सरकार ने दोगुना किया ये भत्ता.. अब 12 की जगह मिलेंगे 25 हजार रुपये, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी

Ads

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मेडिकल छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न को 25 हजार रुपये मिलेंगे।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 10:27 PM IST

Medical Internship Allowance Increases Order || Image- IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • इंटर्नशिप भत्ता बढ़कर 25 हजार रुपये हुआ
  • एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न को मिलेगा
  • लाभ कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत देते हुए MBBS और BDS इंटर्नशिप भत्ते को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ाने का फैसला किया है। (Medical Internship Allowance Increases Order) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में MBBS और BDS इंटर्न को हर महीने 12 हजार रुपये का भत्ता मिलता था। सरकार के नए फैसले के बाद यह राशि बढ़कर 25 हजार रुपये हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल छात्रों को सीधे लाभ मिलेगा। लंबे समय से इंटर्न भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2021 में इंटर्नशिप भत्ता 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया था। अब करीब पांच साल बाद सरकार ने इसे फिर बढ़ाने का फैसला किया है। नए फैसले के तहत MBBS और BDS इंटर्न को इंटर्नशिप की अवधि के दौरान हर महीने 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

60+ महिलाओं को आजीवन फ्री यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में महिलाओं, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। (Medical Internship Allowance Increases Order) यह सुविधा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत दी जाएगी। सरकार के मुताबिक, इसका लाभ प्रदेश की करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल सकता है। यात्रा के दौरान महिलाओं को वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाना होगा।

पढ़ें योगी सरकार के मुख्य फैसले

रक्षाबंधन के मौके पर 27, 28 और 29 अगस्त को परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला भी किया गया है। महिलाओं को अपने साथ एक सहचर को भी यात्रा पर ले जाने की अनुमति होगी। कैबिनेट ने प्रदेश में 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इनमें 42 और 52 सीटर बसें शामिल होंगी।

इसके अलावा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास 272.25 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किया जाएगा। औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत बनने वाले इस क्लस्टर के लिए निर्माणकर्ता का चयन ग्लोबल बिड के जरिए किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तार देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। करीब 10,761 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस विस्तार से बिजनौर से हरिद्वार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। (Medical Internship Allowance Increases Order) साथ ही प्रयागराज और हरिद्वार, दोनों प्रमुख कुंभ नगरियों के बीच तेज और नियंत्रित एक्सप्रेसवे कनेक्शन विकसित करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में

Q1. मेडिकल इंटर्नशिप भत्ता कितना बढ़ाया गया?

उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न का भत्ता बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया गया।

Q2. पहले इंटर्न को कितना भत्ता मिलता था?

फैसले से पहले सरकारी मेडिकल संस्थानों में इंटर्न को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे।

Q3. नए फैसले से किन छात्रों को लाभ मिलेगा?

सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों को लाभ मिलेगा।