‘वर्ल्ड कप​ 2019’ को लेकर सही साबित हो रही सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी, खबर में जानिए कैसे?

'वर्ल्ड कप​ 2019' को लेकर सही साबित हो रही सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी, खबर में जानिए कैसे?

‘वर्ल्ड कप​ 2019’ को लेकर सही साबित हो रही सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी, खबर में जानिए कैसे?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 4, 2019 8:28 am IST

रायपुर। वर्ल्ड कप 2019 को लेकर महान ​​क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी अब तक सही साबित हो रही है। खेल में सचिन तेंदुलकर की काबिलियत का लोहा तो पूरी दुनिया ने माना है,लेकिन आज कल सचिन तेंदुलकर भविष्यवक्ता भी बन गए हैं। अब इसे उनका अनुभव कहा जाए या पूर्वानुमान लेकिन जो बात उन्होने कुछ समय पहले कही थी उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अब तक वर्ल्ड कप में ठीक वैसा ही हो रहा है जैसा कि सचिन तेंदुलकर ने कहा था। जी हां, सचिन ने पहले ही बता दिया था कि वर्ल्ड कप में कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और कौन सी बाहर होंगी।

ये भी पढ़ें :सरगुजा पहुचने पर मंत्री अमरजीत भगत का जोरदार स्वागत, भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी बताया

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में अपनी चार टीमों के नाम बताए थे, जिन्हें वे सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार मानते थे। सचिन ने कहा था कि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में होना चाहिए। जबकि चौथी टीम के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का नाम लिया था।

अब जबकि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है तो उनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल का दावेदार बताते हुए कहा था कि टीम काफी संतुलित है। सभी खिलाड़ी लय में हैं और जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री 6 जुलाई को करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, 6 माह के कार्यो की लेंगे जानकारी
बता दें कि टीम इंडिया दो वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है। 1983 में इंग्लैंड में ही कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में भारत में खेले गए वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने खिताबी जीत दर्ज की है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com