सहल के गोल से केरल ने जमशेदपुर से सेमीफाइनल का पहला चरण जीता

सहल के गोल से केरल ने जमशेदपुर से सेमीफाइनल का पहला चरण जीता

सहल के गोल से केरल ने जमशेदपुर से सेमीफाइनल का पहला चरण जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 11, 2022 10:35 pm IST

मडगांव, 11 मार्च (भाषा) सहल अब्दुल समाद के गोल की मदद से केरल ब्लास्टर्स ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल के पहले चरण में जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

मैच का एकमात्र गोल केरल के समाद ने 38वें मिनट में किया। स्पेनिश स्ट्राइकर एल्वेरो वाजक्वेज ने गेंद को सर्कल में भेजा, जिस पर लेफ्ट-बैक रिकी लालव्माव्मा ने हैडर करके खतरा टालने की कोशिश की, लेकिन समाद ने बड़ी चतुराई से उस पर गोल दाग दिया।

केरल के सेंटर-बैक रुइवाह होर्मिपाम को अच्छा रक्षात्मक खेल दिखाने के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

दूसरे चरण का सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा जिसमें केरल की टीम 1-0 की बढ़त के कारण बढ़े मनोबल के साथ उतरेगी।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में