साइना की नजरें तीसरे खिताब पर, स्विस ओपन में उतरेंगे साइना-समीर

साइना की नजरें तीसरे खिताब पर, स्विस ओपन में उतरेंगे साइना-समीर

साइना की नजरें तीसरे खिताब पर, स्विस ओपन में उतरेंगे साइना-समीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: March 11, 2019 9:14 am IST

बासेल। स्विट्जरलैंड के बासेल में साइना नेहवाल और समीर वर्मा मंगलवार से स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। समीर ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट के साथ अपने शानदार अभियान की शुरआत की थी और फिर वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे थे उन्होंने इसके साथ ही करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग भी हासिल की।

ये भी पढ़ें:बिल्डिंग की छत पर गिरी अज्ञात वस्तु,सेना और बीएसएफ के लोग पहुंचे जांच में

इससे पहले 2011 और 2012 में स्विट्जरलैंड में खिताब जीत चुकी साइना की नजरें तीसरे खिताब पर हैं। पुरुष एकल में साइना के पति और राष्ट्रंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप को पहले दौर में क्वॉलिफायर से भिड़ना है जबकि प्रणीत का सामना इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से होगा।

पुरुष एकल में अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक भारत की ओर से चुनौती देगें, जबकि महिला टीम में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी पर नजरें होंगी। वहीं बर्मिंगम में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में डायरिया के कारण साइना का प्रदर्शन प्रभावित हुआ था। लेकिन अब साइना पूरी तरह से चुनौती देने के लिए तैयार हैं।


लेखक के बारे में