समय वाधवान अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के दूसरे दौर में

समय वाधवान अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के दूसरे दौर में

समय वाधवान अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के दूसरे दौर में
Modified Date: January 7, 2024 / 08:23 pm IST
Published Date: January 7, 2024 8:23 pm IST

मुंबई, सात जनवरी (भाषा) समय वाधवान ने रविवार को यहां एनएससीआई बॉल्कलाइन 3.0 अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में ‘बेस्ट ऑफ सेवन फ्रेम’ क्वालीफाइंग ड्रा के पहले दौर में मोहम्मद शफीक खत्री पर 4-0 की आसान जीत दर्ज की।

समय ने 60-52, 51-7, 75-45, 62-8 के फ्रेम से जीत हासिल कर दूसरे दौर में जगह बनायी।

एक अन्य मैच में शिवम अरोड़ा ने होर्मुज पर्दीवाला को 4-0 से मात दी।

राहुल नारंग, आकाश इसरानी और गौरव प्रभु भी अगले दौर में पहुंच गये।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में