संधू संयुक्त छठे और जोशी संयुक्त 14वें स्थान पर

संधू संयुक्त छठे और जोशी संयुक्त 14वें स्थान पर

संधू संयुक्त छठे और जोशी संयुक्त 14वें स्थान पर
Modified Date: August 24, 2024 / 06:25 pm IST
Published Date: August 24, 2024 6:25 pm IST

जकार्ता, 24 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर युवराज संधू और खालिन जोशी यहां बीएनआइ सिपुत्रा गोल्फप्रेन्यूर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन से शीर्ष 15 में शामिल रहे।

संधू (68-72-65-70) ने अंतिम तीन होल में बर्डी लगायी जिससे वह संयुक्त छठे स्थान पर रहे।

वहीं जोशी दूसरे से पांचवें होल में पांच शॉट ड्राप कर बैठे, उन्होंने 12वें से 18वें होल के बीच पांच बर्डी लगाकर 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 14वें स्थान पर रहे।

राहिल गगंजी (69-70-73-69) और सुनहित बिश्नोई (72-70-70-69) संयुक्त 28वें जबकि अमन राज (71-71-73-74) संयुक्त 50वें स्थान पर रहे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में