सानिया और माटेक-सैंड्स की जोड़ी विम्बलडन महिला युगल से बाहर

सानिया और माटेक-सैंड्स की जोड़ी विम्बलडन महिला युगल से बाहर

सानिया और माटेक-सैंड्स की जोड़ी विम्बलडन महिला युगल से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: July 3, 2021 4:06 pm IST

लंदन, तीन जुलाई (भाषा) भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक-सैंड्स शनिवार को यहां महिला युगल के दूसरे दौर में लगातार सेट में हारकर विम्बलडन से बाहर हो गयी।

तीन साल के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही सानिया और उनकी जोड़ीदार को वेरोनिका कुडरमेतोवा और एलेना वेस्नीना की रूस की जोड़ी से एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

सानिया हालांकि मिश्रित युगल के जरिये टूर्नामेंट में बनीं हुई है, जहां उनकी और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी दूसरे दौर का मैच खेलेगी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में