सानिया . मैकहेल क्लीवलैंड फाइनल में

Ads

सानिया . मैकहेल क्लीवलैंड फाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 28, 2021 / 01:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

क्लीवलैंड, 28 अगस्त ( भाषा ) भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और अमेरिका की क्रिस्टीना मैकहेल ने ‘टेनिस इन द लैंड’ टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

सानिया और मैकहेल ने एक घंटे 23 मिनट तक चले मैच में नार्वे की उल्रिक्के इकेरी और अमेरिका की कैथरीन हैरीसन को 7 . 6, 6 . 2 से हराया ।

अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की शुको ओयामा और इना शिबाहारा से होगा ।

सानिया और मैकहेल ने पिछले दो मैचों में एक भी सेट गंवाये बिना जीत दर्ज की ।

भाषा

मोना

मोना