नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि एस. के. सिन्हा ने निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाल लिया है।
कंपनी के अनुसार, सिन्हा इससे पहले कार्यकारी निदेशक (वित्त एवं लेखा) के रूप में कार्यरत थे। वह 1994 में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में गेल से जुड़े थे और अब तीन दशक से अधिक के कार्यकाल के बाद निदेशक मंडल में शामिल हुए हैं।
वह आर. के. जैन का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए।
लागत एवं प्रबंधन लेखाकार (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान कॉर्पोरेट वित्त, लेखांकन, कोष, कराधान, बजट, परियोजना मूल्यांकन, निवेशक संबंध और विलय एवं अधिग्रहण जैसे क्षेत्रों में कार्य किया है।
उन्होंने गेल ग्लोबल सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड और गेल मैंगलोर पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी सेवाएं दी हैं।
कंपनी ने बताया कि सिन्हा ने वित्तीय प्रणालियों, कोष प्रबंधन, डिजिटलीकरण और निवेशक संबंधों से जुड़ी पहलों का नेतृत्व किया है, जिसमें एसएपी-आधारित वित्त प्रक्रियाओं तथा अन्य स्वचालन परियोजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है।
भाषा निहारिका
निहारिका