WhatsApp New Features: नया फीचर या नई परेशानी? व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर क्यों बन सकता है सिरदर्द, आपकी सुरक्षा पर भी उठ रहे हैं सवाल! जानिए वजह

Ads

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप ने अपना नया फीचर धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। लेकिन इसके साथ कुछ सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियां भी सामने आ सकती है।

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 12:59 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 01:18 PM IST

(WhatsApp New Features/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • WhatsApp ने नया यूजरनेम फीचर रोल आउट किया
  • अब नंबर की जगह यूजरनेम से चैट संभव
  • पब्लिक सर्च डायरेक्टरी नहीं होगी

WhatsApp New Features: WhatsApp ने एक नया और बड़ा फीचर धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स को किसी से भी चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय लोग सिर्फ अपने यूजरनेम के जरिए बातचीत कर सकेंगे। इसे प्राइवेसी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कैसे काम करेगा नया यूजरनेम सिस्टम

इस नए फीचर में हर यूजर अपने लिए एक यूनिक यूजरनेम बना सकेगा बिल्कुल वैसे ही जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होता है। लोग इस यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे को ढूंढकर चैट शुरू कर सकेंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ‘Username Key’ या पिन जैसी सुविधा भी दी जा सकती है। जिससे कोई अनजान व्यक्ति सीधे संपर्क नहीं कर पाएगा।

सर्च और प्राइवेसी से जुड़ी खास बात

WhatsApp पर कोई पब्लिक सर्च डायरेक्टरी नहीं होगी। यानी कोई भी यूजर सिर्फ नाम टाइप करके किसी को नहीं ढूंढ पाएगा। अगर किसी से जुड़ना है तो उसका सही और पूरा यूजरनेम पता होना जरूरी होगा। हालांकि अकाउंट बनाने और वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा।

प्राइवेसी में सुधार, लेकिन नई चुनौती भी

यह फीचर प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए लाया गया है लेकिन इसके साथ कुछ चिंताएं भी जुड़ी हैं। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बदलाव साइबर स्कैमर्स के लिए नया मौका बन सकता है। क्योंकि यूजरनेम आसानी से बदला जा सकता है। ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले अपनी पहचान छुपा सकते हैं।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यूजरनेम बार-बार बदला जा सकता है तो स्कैमर्स के लिए ट्रैकिंग मुश्किल हो जाएगी। इससे फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि WhatsApp का यह कदम प्राइवेसी के लिए अच्छा है। लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर आगे और सुधार की जरूरत होगी। अब देखना होगा कि कंपनी इन चुनौतियों से कैसे निपटती है।

इन्हें भी पढ़े:

WhatsApp का नया यूजरनेम फीचर क्या है?

इस फीचर में यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ यूजरनेम से चैट कर सकेंगे।

क्या मोबाइल नंबर की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाएगी?

नहीं, अकाउंट बनाने और वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर अभी भी जरूरी रहेगा।

क्या कोई भी मेरा यूजरनेम सर्च कर सकता है?

नहीं, WhatsApp में पब्लिक सर्च डायरेक्टरी नहीं होगी।

क्या यूजरनेम बदल सकते हैं?

हां, यूजर्स अपना यूजरनेम बदल सकते हैं, लेकिन इससे सुरक्षा को लेकर चिंता भी है।