सान्या वत्स बैलेरेट ओपन स्क्वाश में उपविजेता रही
सान्या वत्स बैलेरेट ओपन स्क्वाश में उपविजेता रही
नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) भारत की सान्या वत्स ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले गए 3000 अमेरिकी डॉलर के पीएसए चैलेंजर इवेंट बैलेरेट ओपन स्क्वाश में उपविजेता रही।
दूसरी वरीयता प्राप्त सान्या महिला एकल के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त सारा कार्डवेल से 6-11, 8-11, 6-11 से हार गईं।
दिल्ली की इस खिलाड़ी ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुंघी ओह को 6-11, 11-9, 12-10, 11-4 से और सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की ही ऐन जून को 11-5, 11-8, 11-4 से हराया था।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


