विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड के कोच देंगे इस्तीफा

विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड के कोच देंगे इस्तीफा

विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड के कोच देंगे इस्तीफा
Modified Date: June 28, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: June 28, 2026 4:35 pm IST

चार्लोट, 28 जून (एपी) स्कॉटलैंड के विश्व कप फुटबॉल से बाहर होने के बाद कोच स्टीव क्लार्क ने पद छोड़ने की घोषणा की हालांकि उन्होंने एक महीना पहले ही चार साल के नये करार पर हस्ताक्षर किये थे।

क्रोएशिया की शनिवार को घाना पर 2 . 1 से जीत के साथ ही स्कॉटलैंड अंतिम 32 की दौड़ से बाहर हो गया ।

क्लार्क के कोच रहते स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार विश्व कप खेल रहा था और दो बार यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिये भी क्वालीफाई किया ।

क्लार्क ने स्कॉटलैंड के प्रशंसकों को लिखे भावुक पत्र में कहा ,‘‘ स्कॉटलैंड के खिलाड़ी इस प्यार और प्रशंसा के हकदार हैं । उनका कोच रहना गर्व की बात रहा । भावी कोच को शुभकामनायें ।’’

स्कॉटलैंड को आखिरी ग्रुप मैच में ब्राजील ने 3 . 0 से हराया । वह तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीमों में जगह बनाने में भी नाकाम रहे । सेनेगल का गोल औसत बेहतर होने के कारण उसे जगह मिली ।

स्कॉटलैंड ने एकमात्र जीत हैती पर 1 . 0 से दर्ज की थी । मोरक्को और ब्राजील ने उसे हराया ।

एपी

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में