सहगल ने सीसीआई स्नूकर क्लासिक के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया
सहगल ने सीसीआई स्नूकर क्लासिक के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया
मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) निखिल सहगल ने बुधवार को यहां फाइनल में शुबोजीत रॉय के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज करके सीसीआई स्नूकर क्लासिक टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया।
सहगल ने शुरू से ही अच्छे खेल का नमूना पेश किया। राय ने हालांकि दूसरा फ्रेम जीतकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन सहगल ने इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया।
सहगल ने आखिर में यह मुकाबला 66-42, 14-59, 87-21, 64-52, 63-40 से जीता।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


