सेमवाल, रविकुमार और रतिका सिंगापुर स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में
सेमवाल, रविकुमार और रतिका सिंगापुर स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में
सिंगापुर, 24 जुलाई (भाषा) ओम सेमवाल, संदेश रविकुमार और रतिका सीलान शुक्रवार को यहां कड़े मुक़ाबलों में जीत दर्ज करके पीएसए सिंगापुर चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये।
रविकुमार ने पुरुषों के दूसरे दौर में जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त शोता यासुनश्री को 12-10, 11-5, 3-11, 11-7 से हराया, जबकि चौथी वरीयता प्राप्त सेमवाल ने स्थानीय खिलाड़ी आरोन लियांग को 11-9, 4-11, 4-11, 12-10, 11-8 से पराजित किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त रतिका ने महिला वर्ग के दूसरे दौर में स्थानीय प्रतिद्वंद्वी वाई लिन औ योंग को 8-11, 11-9, 11-2, 7-11, 12-10 से हराया।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


