सेनेगल ने इराक पर बड़ी जीत से उम्मीद कायम रखी

सेनेगल ने इराक पर बड़ी जीत से उम्मीद कायम रखी

सेनेगल ने इराक पर बड़ी जीत से उम्मीद कायम रखी
Modified Date: June 27, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: June 27, 2026 9:44 am IST

टोरंटो, 27 जून (एपी) स्थानापन्न खिलाड़ी पेप गुये के दो गोल की मदद से सेनेगल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे इराक पर 5-0 की शानदार जीत हासिल करके विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

इराक के रेबिन सलाका को 13वें मिनट में ही लाल कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया था और इसके बाद उसे 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जिसका सेनेगल ने पूरा फायदा उठाया।

सेनेगल की तरफ से हबीब दियारा ने चौथे मिनट में ही गोल कर दिया था। इससे वह मध्यांतर तक 1-0 से आगे था। उसने दूसरे हाफ में गोल की झड़ी लगा दी।

इस्माइल सर्र ने 56वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद पेप गुये ने 59वें और 71वें मिनट में गोल किए। उसकी तरफ से आखरी गोल 82वें मिनट में इलिमन नदिये ने किया।

सेनेगल ग्रुप आई में फ्रांस और नॉर्वे से हार गया था लेकिन इराक पर जीत से उसने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। इससे वह तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीम में जगह बनाकर नॉकआउट चरण में पहुंचने की दौड़ में बना हुआ है। इराक को अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सीधे राउंड ऑफ 32 में जगह बना रही हैं जबकि सभी ग्रुप से तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीम को भी अगले चरण में पहुंचने का मौका मिलेगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में