सेरेना ने टेनिस में वापसी करते हुए एमबोको के साथ मिलकर जीत दर्ज की

सेरेना ने टेनिस में वापसी करते हुए एमबोको के साथ मिलकर जीत दर्ज की

सेरेना ने टेनिस में वापसी करते हुए एमबोको के साथ मिलकर जीत दर्ज की
Modified Date: June 10, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: June 10, 2026 10:37 am IST

लंदन, 10 जून (एपी) पेशेवर टेनिस से लगभग चार साल दूर रहने के बाद सेरेना विलियम्स ने मंगलवार को क्वीन्स क्लब में जीत के साथ वापसी करते हुए दिखाया कि उनके खेल में अब भी बहुत दम है।

क्वीन्स क्लब ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में 44 साल की सेरेना ने कनाडा की 19 साल की खिलाड़ी विक्टोरिया एमबोको के साथ मिलकर अपना पहला युगल मैच जीता। इस दौरान सेरेना ने 120 मील प्रति घंटा की रफ्तार वाली सर्विस की और कुछ शानदार विनर्स लगाए।

सेरेना और एमबोको ने निकोल मेलिचर मार्टिनेज और एरिन राउटलिफ की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया। यह 2022 अमेरिकी ओपन के बाद सेरेना का पहला पेशेवर मैच था। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला लेयला फर्नांडीज और लॉरा सेगमंड से होगा।

अपनी वापसी का जोरदार एहसास कराते हुए सेरेना ने पहले दौरे के मैच का अंत दो ऐस और फिर एक सर्विस विनर के साथ किया।

सेरेना मैच के बाद कहा, ‘‘यह बहुत मजेदार था। विक्टोरिया के साथ खेलने में मुझे बहुत मजा आया। हमने पहले कभी साथ नहीं खेला था लेकिन उसके साथ खेलना बहुत स्वाभाविक लगा।’’

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में