Hathras Love Affair Death News: मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, क्षत-विक्षत मिली लाश
Hathras Love Affair Death News: जिले में दर्शना गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक किशोरी और 25 वर्षीय युवक के क्षत-विक्षत शव मिले हैं।
Hathras Love Affair Death News /Photo Credit: Social Media
- रेलवे ट्रैक के किनारे किशोरी और 25 वर्षीय युवक के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई
- मृतकों की पहचान 17 वर्षीय किशोरी और ग्वालियर निवासी आनंद कुशवाहा के रूप में हुई है
- पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है
हाथरस। Hathras Love Affair Death News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दर्शना गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक किशोरी और 25 वर्षीय युवक के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आशंका है कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शव सोमवार को मुरसान थाना क्षेत्र (Hathras Love Affair Death News) में बरामद किए गए थे। मौके से मिले आधार कार्ड और रेलवे टिकटों के आधार पर बाद में दोनों की पहचान की गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय किशोरी और मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के निवासी आनंद कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मां ने एक जून को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
30 मई से लापता थी किशोरी
पुलिस के अनुसार, किशोरी (Hathras Love Affair Death News) 30 मई को अपने घर से लापता हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि वह कथित रूप से आनंद और एक अन्य युवक के साथ यात्रा कर रही थी, जो बाद में लौट आया। क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें
- NDA Meeting Today: एनडीए की बड़ी बैठक आज, पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: 16 जून से बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी पैसों की बारिश
- उप्र : हत्या के मामले में छह आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार
- छत्तीसगढ़ में ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ की शुरुआत की गई
- Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें

Facebook


