Sex Racket in Rajnandgaon: शहर के बीचो बीच चल रहा था गंदा काम! देखकर भड़के आसपास के लोग तो मचा बवाल, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sex Racket in Rajnandgaon: शहर के बीचो बीच चल रहा था गंदा काम! देखकर भड़के आसपास के लोग तो मचा बवाल, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sex Racket in Rajnandgaon | Photo Credit: AI
- संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन
- युवक-युवती को थाने ले जाकर पूछताछ
- एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया
अक्षय साहू/राजनांदगांव: Sex Racket in Rajnandgaon शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमातपारा में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में कथित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मोहल्लेवासियों ने कार्यालय को घेरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
Rajnandgaon Sex Racket Case स्थानीय लोगों का आरोप था कि प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर संचालित उक्त कार्यालय में लंबे समय से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। लोगों का कहना था कि यहां देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। इसी आशंका को लेकर मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार्यालय का घेराव कर दिया। विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर बसंतपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यालय में मौजूद एक युवक और एक युवती को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।
पूछताछ के दौरान दोनों से मामले से संबंधित जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की पहचान कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन के रूप में हुई। पुलिस ने प्रीमन कुमार जैन और संबंधित युवती के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी पैसों की बारिश
- Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें
- Vande Bharat: सांसदों के बदले रंग, चीफ व्हिप पर जंग! दिल्ली गई दीदी तो बंगाल में हो गया ‘खेला’, क्या ममता बचा पाएगी अपना साम्राज्य?

Facebook


