सेविला ने सर्वाधिक अंक का अपना पुराना रिकार्ड तोड़ा

सेविला ने सर्वाधिक अंक का अपना पुराना रिकार्ड तोड़ा

सेविला ने सर्वाधिक अंक का अपना पुराना रिकार्ड तोड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 24, 2021 5:58 am IST

मैड्रिड, 24 मई (एपी) सेविला ने अपने आखिरी लीग मैच में अलावेस को 1—0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में सर्वाधिक अंक हासिल करने का अपना पिछला रिकार्ड तोड़ा।

पापू गोमेज ने सेविला की तरफ से इंजुरी टाइम में गोल किया जिससे उसने 77 अंक के साथ अपने अभियान का अंत किया। यह 2014—15 के उसके पिछले रिकार्ड से एक अंक अधिक है।

सेविला ने कुछ सप्ताह पहले ही चैंपियन्स लीग में अपनी जगह सुरक्षि​त ​कर ली थी। वह कुछ समय के लिये खिताब की दौड़ में भी शामिल हुआ था।

एटलेटिको मैड्रिड ने 86 अंकों के साथ खिताब जीता। उसके बाद रीयाल मैड्रिड (84), बार्सिलोना (79) और सेविला (77) का नंबर आता है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में