शेफाली का अर्धशतक, दिल्ली ने आरसीबी को दिया 195 रन का लक्ष्य

शेफाली का अर्धशतक, दिल्ली ने आरसीबी को दिया 195 रन का लक्ष्य

शेफाली का अर्धशतक, दिल्ली ने आरसीबी को दिया 195 रन का लक्ष्य
Modified Date: February 29, 2024 / 09:38 pm IST
Published Date: February 29, 2024 9:38 pm IST

बेंगलुरु, 29 फरवरी (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (50 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक से गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पांच विकट पर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

शेफाली ने 31 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के जमाये। उन्होंने कप्तान मेग लेनिंग के शुरू में ही आउट होने के बाद एलीस कैप्से (6 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन की भागीदारी निभायी।

मरिजाने काप ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के से 32 रन तथा जेसन जोनासेल ने 16 गेंद में चार चौके और दो छक्के से नाबाद 36 रन बनाये। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन की भागीदारी निभायी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आल राउंडर एलिसे पैरी के बीमार होने कारण आराम कराना पड़ा और उनकी जगह नादिने डि क्लर्क को शामिल किया।

शेफाली जब दो रन के स्कोर पर थीं, तब तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की गेंद पर श्रेयंका पाटिल ने उन्हें जीवनदान दिया।

शेफाली ने बायें हाथ की स्पिनर सोफ मोलिनेक्स पर लगातार गेंद पर एक चौका और एक छक्का जड़ा।

कैप्से का शॉट चयन शानदार रहा, उन्होंने रिवर्स स्वीप और स्कूप शॉट से रन जुटाये।

शेफाली ने इस सत्र में दूसरा अर्धशतक ऑफ स्पिनर श्रेयंका पर मिड विकेट पर छक्का जड़कर पूरा किया।

लेकिन वह अगली ही गेंद पर आउट हो गयी। वह ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में मिड विकेट पर जॉर्जिया वारेहैम को कैच दे बैठीं।

डि क्लर्क ने फिर शानदार यॉर्कर से कैप्से को आउट किया और जेमिमा रोड्रिग्स एक भी रन जोड़े बिना आउट हो गयीं।

पर काप और जोनासेन ने 14वें से 18वें ओवर तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की गेंदबाजों का डटकर सामना किया और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में