Asia Cup 2022: टीम इंडिया की बड़ी टेंशन खत्म, टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान का सबसे घातक खिलाड़ी हुआ बाहर, जानें वजह

घुटने की चोट के कारण एशिया कप, इंग्लैंड श्रृंखला से बाहर शाहीन अफरीदी

Asia Cup 2022:  टीम इंडिया की बड़ी टेंशन खत्म, टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान का सबसे घातक खिलाड़ी हुआ बाहर, जानें वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 20, 2022 5:56 pm IST

कराची।  पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण आगामी एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे जिससे टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगा है ।

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि शाहीन को चार से छह सप्ताह आराम की सलाह दी गई है । बोर्ड ने कहा कि शाहीन टी20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी20 घरेलू श्रृंखला से बाहर हो गए हैं । वह अक्टूबर तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे जब न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला होनी है । उसके बाद आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होगा ।

शाहीन को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टेस्ट के दौरान दाहिने घुटने में चोट लगी थी । दुबई में होने वाले एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को होगा ।


लेखक के बारे में