शमीम खान ने दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला, तीसरे दौर में बढ़त बनायी

शमीम खान ने दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला, तीसरे दौर में बढ़त बनायी

शमीम खान ने दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला, तीसरे दौर में बढ़त बनायी
Modified Date: April 6, 2023 / 07:04 pm IST
Published Date: April 6, 2023 7:04 pm IST

नोएडा, छह अप्रैल (भाषा) अनुभवी गोल्फर शमीम खान ने हवा भरे हालात का डटकर सामना करते हुए गुरूवार को यहां एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के दिल्ली-एनसीआर ओपन के तीसरे दौर में चार अंडर 68 के कार्ड से दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।

दिल्ली के शमीम (35, 69, 68) ने कुल आठ अंडर 172 के स्कोर से चार पायदान के फायदे से एक शॉट की बढ़त बना ली है।

नोएडा के गौरव प्रताप सिंह (35, 68, 70) ने 70 का कार्ड बनाया जिससे वह दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उनका कुल स्कोर सात अंडर 173 का है।

दिल्ली के गोल्फर सचिन बैसोया और हनी बैसोया तथा ग्रेटर नोएडा के सुधीर शर्मा छह अंडर 174 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में