Latest IAS Transfer List 2026: कलेक्टर के बाद कमिश्नरों का भी तबादला.. एक साथ बदले गए 13 सीनियर IAS अफसर, सरकार ने जारी किया आदेश और लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। प्रयागराज, बरेली, बस्ती और गोरखपुर मंडलों को नए आयुक्त मिले।

Latest IAS Transfer List 2026: कलेक्टर के बाद कमिश्नरों का भी तबादला.. एक साथ बदले गए 13 सीनियर IAS अफसर, सरकार ने जारी किया आदेश और लिस्ट

Latest IAS Transfer List 2026 || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 5, 2026 / 01:03 pm IST
Published Date: August 5, 2026 1:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले।
  • चार मंडलों को नए कमिश्नर मिले।
  • कई विभागों में नई नियुक्तियां हुईं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासनिक अमले में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। (Latest IAS Transfer List 2026) इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मंडलायुक्त के स्तर पर हुआ है, जहां चार प्रमुख मंडलों को नए कमिश्नर मिले हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नई सूची के मुताबिक प्रयागराजबरेलीबस्ती और गोरखपुर मंडल की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी। डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। शम्भू कुमार को बरेली मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैभव श्रीवास्तव बस्ती मंडल के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मंडलों के अलावा शासन स्तर और विभिन्न निगमों में भी महत्वपूर्ण तैनातियां की गई हैं। सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त बनाया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अनिल ढींगड़ा अब आवास एवं विकास परिषद के नए आवास आयुक्त होंगे। वहीं डॉ. बलकार सिंह को यूपीसीडा का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का नया एमडी (MD) बनाया गया है। (Latest IAS Transfer List 2026) प्रकाश बिन्दु पीसीएफ (PCF) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। भूपेन्द्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग में सचिव पद पर तैनात किया गया है।

छवि

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान

भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद

लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया

महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown