Jana nayagan box office collection day 13: जारी है कमाई की सुनामी! ‘Jana Nayagan’ ने मंगलवार को बरसाए करोड़ों, कमाई की रफ्तार ने तोड़े कई अनुमान
Jana nayagan box office collection day 13: साउथ की फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्सन कर रही है। वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्ण की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। मंगलवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।
(Jana nayagan box office collection day 13/ Image Credit: actorvijay instagram)
- ‘जन नायकन’ की कमाई वीकडे में भी जारी।
- 13वें दिन फिल्म ने कमाए करीब ₹2.10 करोड़।
- घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहुंचा ₹182 करोड़ के करीब।
नई दिल्ली: Jana nayagan box office collection day 13: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ भारतीय सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस समय कमर्शियल फिल्मों में यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। दूसरे वीकेंड क बाद भी फिल्म की कमाई (Jana nayagan box office collection) में कमी नहीं आई है और दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं।
13वें दिन भी करोड़ों में हुई कमाई
आमतौर पर किसी फिल्म की कमाई दूसरे वीकेंड के बाद धीमी पड़ने लगती है लेकिन ‘जन नायकन’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस (Jana nayagan box office collection day 13) पर करीब 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, पिछले सोमवार की तुलना में दूसरे मंगलवार की कमाई में करीब 45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन वर्किंग डे पर भी यह आंकड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है।
182 करोड़ के करीब पहुंचा घरेलू कलेक्शन
13वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद ‘जन नायकन’ का भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 182 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। विजय थलापति की फैन फॉलोइंग और फिल्म की कहानी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी दिखा दम
‘जन नायकन’ विजय थलापति के करियर की अहम फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन के साथ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Jana nayagan worldwide collection) करीब 304 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इससे पहले विजय की फिल्में ‘लियो’ और ‘गोट’ भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। ऐसे में ‘जन नायकन’ भी उनकी सफल फिल्मों की सूची में अपनी जगह मजबूत करती नजर आ रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSE Share Price Today: एक शेयर और करोड़ों का मौका? 5,000 रुपये का आंकड़ा पार कर सकता है BSE! एक्सपर्ट ने दिया ऐसा टारगेट कि निवेशक रह गए हैरान
- Good News For Bride: दुल्हनों के लिए बड़ी सौगात, मिलेंगे 8 ग्राम सोना और सिल्की साड़ी, इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान, छात्रों को भी दिए जाएंगे लैपटॉप
- Gwalior BTech Student Suicide: बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, मरने से पहले सहेली को भेजा ये मैसेज, कमरे से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट

Facebook


