Latest Statement on POJK: “पीओके अलग देश, हमें उससे कोई लेना-देना नहीं”.. इस पार्टी के सांसद के बयान से मचा बवाल, अब उठी तत्काल माफी की मांग
नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान के PoK संबंधी बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया। केंद्र और विपक्ष के बीच बहस तेज हो गई।
Choudhary Mohammad Ramzan Statement on POK || Image- PTI File
- PoK पर सांसद का विवादित बयान।
- राजनीतिक दलों में तेज बहस।
- केंद्र ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की सत्ताशीन नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानि पीओके को लेकर दिए गए बयान से सियासी बवाल पैदा हो गया है। (Choudhary Mohammad Ramzan Statement on POK) दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पीओके एक अलग देश है और भारत का उससे कोई लेना-देना नहीं है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘PoK के मामलों को पाकिस्तान देखेगा’
चौधरी मोहम्मद रमजान ने कहा कि पीओके के लोगों ने उन्हें भारतीय संसद में चुनकर नहीं भेजा है, इसलिए वे वहां के लोगों की समस्याओं पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पीओके के मामलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार की है और वही उन्हें देखेगी।
पीओके में जारी हैं विरोध प्रदर्शन
सांसद का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यूनाइटेड अवामी एक्शन कमेटी महंगाई, सरकारी नीतियों और चुनाव को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। (Choudhary Mohammad Ramzan Statement on POK) इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई, नागरिकों की मौत और इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
भारत ने चुनाव को बताया ‘पूरी तरह दिखावटी’
पाक अधिकृत कश्मीर में हुए चुनाव को लेकर भारत सरकार ने भी पाकिस्तान की आलोचना की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वहां की चुनाव प्रक्रिया को “पूरी तरह दिखावटी” बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के जरिए जमीनी हकीकत को नहीं छिपाया जा सकता और पाकिस्तान जनता के विरोध का जवाब दमन के जरिए दे रहा है।
महबूबा मुफ्ती ने भी जताई चिंता
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी हाल ही में पीओके की स्थिति पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि नियंत्रण रेखा के उस पार रहने वाले लोग भी शांति, सम्मान और अपना भविष्य तय करने का अधिकार चाहते हैं। (Choudhary Mohammad Ramzan Statement on POK) उन्होंने पाकिस्तान द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किए जाने पर भी सवाल उठाए थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
विदेशी मीडिया पर प्रतिबंध की खबरें
पीओके में जारी अशांति के बीच ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि पाकिस्तान में कुछ डिजिटल न्यूज वेबसाइटों और अल जजीरा इंग्लिश की पहुंच पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे माहौल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद का यह बयान राजनीतिक विवाद को और तेज कर सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान
भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद
लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला

Facebook


