शिव कपूर चेक मास्टर्स में संयुक्त 55वें स्थान पर

शिव कपूर चेक मास्टर्स में संयुक्त 55वें स्थान पर

शिव कपूर चेक मास्टर्स में संयुक्त 55वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 23, 2021 8:29 pm IST

प्राग, 23 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शिव कपूर अंतिम दौर में 73 के स्कोर के साथ यहां डी प्लस डी रीयल चेक मास्टर्स में संयुक्त 55वें स्थान पर रहे।

कपूर ने पहले तीन दौर में 70, 70 और 75 का स्कोर बनाया था।

अंतिम दिन कपूर ने तीन बर्डी की लेकिन वह चार बोगी भी कर गए।

योहानेस वीरमन ने अंतिम दौर में 68 के स्कोर से अपना पहला यूरोपीय टूर खिताब जीता।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में