शिवम ने पहले दौर में राष्ट्रीय चैम्पियन कोठारी को हराकर उलटफेर किया

शिवम ने पहले दौर में राष्ट्रीय चैम्पियन कोठारी को हराकर उलटफेर किया

शिवम ने पहले दौर में राष्ट्रीय चैम्पियन कोठारी को हराकर उलटफेर किया
Modified Date: January 14, 2024 / 09:08 pm IST
Published Date: January 14, 2024 9:08 pm IST

मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय चैम्पियन सौरव कोठारी रविवार को यहां ‘एनएससीआई बॉल्कलाइन 3.0’अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के पहले दौर के मैच में शिवम अरोड़ा से 3-5 से हारकर उलटफेर का शिकार हुए।

पुणे के शिवम ने शानदार खेल दिखाते हुए कोलकाता के कोठारी को 62-61, 13-99(70), 0-94(66), 87(54)-32, 107(107)-13, 104(104)-28, 32-74, 61-50 से हराया।

कई बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी, आदित्य मेहता और इशप्रीत सिंह चढ्ढा ने भी पहले दौर के मुकाबले जीत लिये।

गत चैम्पियन लक्ष्मण रावत ने अनंत मेहता को हराया जबकि आडवाणी ने दिलीप कुमार को पराजित किया।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में