निशानेबाजी ट्रायल्स: सरबजोत टी6 एयर पिस्टल के विजेता बनें, नावेद जूनियर वर्ग में शीर्ष पर

निशानेबाजी ट्रायल्स: सरबजोत टी6 एयर पिस्टल के विजेता बनें, नावेद जूनियर वर्ग में शीर्ष पर

निशानेबाजी ट्रायल्स: सरबजोत टी6 एयर पिस्टल के विजेता बनें, नावेद जूनियर वर्ग में शीर्ष पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: August 23, 2022 7:57 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) युवा निशानेबाज सरबजोत सिंह ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टी6 स्पर्धा के फाइनल में भारतीय सेना के धर्मेंद्र सिंह गहरवार को 17-15 से हराया।

हरियाणा के 20 साल के निशानेबाज ने इससे पहले क्वालीफायर्स में 586 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि धर्मेंद्र 582 अंक के साथ पांचवें स्थान पर थे।

पुरुषों की जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में उत्तर प्रदेश के नावेद चौधरी ने उत्तराखंड के अभिनव देशवाल को 16-12 से शिकस्त दी।

नावेद और अभिनव ने क्वालीफायर्स में 583 अंक बनाए थे । अभिनव अधिक ‘इनर 10’ स्कोर के साथ दूसरे और नावेद तीसरे स्थान पर थे।

युवा वर्ग में हरियाणा के सम्राट राणा ने राजस्थान के अभिनव चौधरी को 16-14 से हराया।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में