मुंबई, पांच जून (भाषा) भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एआई-संचालित खेल प्रौद्योगिकी मंच कबुनी के लॉन्च से पहले शुक्रवार को इसमें सुपर कोच के रूप में शामिल हो गए।
पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, एबी डीविलियर्स और शेन वॉटसन इसमें शामिल अन्य सुपर कोच हैं। इस मंच का उद्देश्य स्कूलों, अभिभावकों और महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को अवसर प्रदान करना है।
इस महीने पूरे देश में आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में 12 से 16 वर्ष की आयु के क्रिकेटर भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट का नाम ‘‘क्या आप किसी दिग्गज के लिए खेलना चाहते हैं’’ रखा गया है।
भाषा
पंत
पंत