शुभंकर को बोल्डर्स क्लासिक में दो शॉट की बढत

शुभंकर को बोल्डर्स क्लासिक में दो शॉट की बढत

शुभंकर को बोल्डर्स क्लासिक में दो शॉट की बढत
Modified Date: April 15, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: April 15, 2026 8:07 pm IST

हैदराबाद, 15 अप्रैल (भाषा ) शुभंकर शर्मा ने लगातार दूसरे दिन छह अंडर 66 स्कोर करके एक करोड़ रूपये ईनामी राशि के पहले बोल्डर्स क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद बुधवार को दो शॉट की बढत बना ली है ।

छह बार डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई विजेता शुभंकर जमशेदपुर में दिसंबर 2021 में टूर चैम्पियनशिप जीतने के बाद टूर पर पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं ।

कोलकाता के दिव्यांशु बजाज सात अंडर 65 स्कोर करके दूसरे स्थान पर हैं । हैदराबाद के विशेष शर्मा तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं । हनी बैसोया कल संयुक्त 42वें स्थान पर थे लेकिन आज संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए जिनका कुल स्कोर आठ अंडर 136 है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में