सिंधू की बुसानन पर 20वीं जीत, चाइना मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंची

सिंधू की बुसानन पर 20वीं जीत, चाइना मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंची

सिंधू की बुसानन पर 20वीं जीत, चाइना मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंची
Modified Date: November 20, 2024 / 01:52 pm IST
Published Date: November 20, 2024 1:52 pm IST

शेनजेन (चीन), 20 नवंबर (भाषा ) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को सीधे गेम में हराकर चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने बुसानन को 50 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 21 . 17, 21 . 19 से मात दी ।

यह विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज बुसानन के खिलाफ 21 मुकाबलों में सिंधू की 20वीं जीत थी ।

दोनों ने बराबरी से शुरूआत की और सिंधू की दो सहज गलतियों का फायदा उठाकर बुसानन ने 14 . 10 की बढत बना ली । सिंधू ने अगले नौ अंक बनाकर 19 . 14 की बढत हासिल की और पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में बुसानन ने मजबूती से शुरूआत की और बढत भी बनाई लेकिन सिंधू ने वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में