सिनर पहली बार हाले में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में, हुरकाज से होगा सामना

सिनर पहली बार हाले में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में, हुरकाज से होगा सामना

सिनर पहली बार हाले में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में, हुरकाज से होगा सामना
Modified Date: June 22, 2024 / 10:41 pm IST
Published Date: June 22, 2024 10:41 pm IST

हाले (जर्मनी), 22 जून (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने शनिवार को यहां हाले ओपन में झांग झिझेन को 6-4, 7-6 से हराकर पहली बार ग्रास कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में सिनर का सामना ह्यूबर्ट हुरकाज से होगा।

इटली के सिनर ने दूसरे सेट में एक सेट प्वाइंट बचाया और फिर टाईब्रेकर में बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सिनर ने इस साल 37 मैच जीते हैं जबकि उन्हें सिर्फ तीन बार हार का सामना करना पड़ा है।

सिनर पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें नोवाक जोकोविच के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था।

हुरकाज ने दूसरे वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर 7-6, 6-4 की जीत में 17 ऐस लगाए।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में