श्रीलंका के स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट 229 रन

श्रीलंका के स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट 229 रन

श्रीलंका के स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट 229 रन
Modified Date: August 26, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: August 26, 2026 4:59 pm IST

कोलंबो, 26 अगस्त (भाषा) श्रीलंका ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल कर ली।

बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा।

पहली पारी में 290 रन पर सिमटने वाली श्रीलंका के लिए स्टंप तक सोनल दिनुशा सात रन और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी।

भारतीय गेंदबाजों में मानव सुथार ने दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, सारांश जैन और रविंद्र जडेजा ने एक एक विकेट झटका।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में