पीएसएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्मिथ
पीएसएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्मिथ
कराची, 12 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
चोटिल मिचेल मार्श के कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की विश्व टी20 कप टीम में शामिल किए गए स्मिथ को नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने लगभग 500,000 अमेरिकी डॉलर (14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) में खरीदा है।
पीएसएल में टीमों की संख्या छह से बढ़कर आठ कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली शुरू की है, जिसने पिछले एक दशक से चले आ रहे ड्राफ्ट प्रारूप का स्थान लिया है।
खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार को लाहौर में की गई। जिन खिलाड़ियों की नीलामी हुई उनमें डेविड वार्नर, एडम जम्पा, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मुस्तफिजुर रहमान, डेवोन कॉनवे, रिले रॉसौ, तबरेज़ शम्शी, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और मार्नस लाबुशेन जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे।
आठ फ्रेंचाइजी ने कुल 103 खिलाड़ियों से अनुबंध किया। तेज गेंदबाज नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने, जिन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा। ऑलराउंडर फहीम अशरफ को इसी फ्रेंचाइजी में 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा।
बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने सात करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया। इसी फ्रेंचाइजी ने सैम अयूब को 12.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया।
पीएसएल का आयोजन 26 मार्च से तीन मई तक होना है। इसी दौरान भारत में अधिक आकर्षक और प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


