राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की विरासत का जश्न मनाने के लिए दो अगस्त को होगी सोल्जरथॉन

Ads

राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की विरासत का जश्न मनाने के लिए दो अगस्त को होगी सोल्जरथॉन

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 11:58 AM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो अगस्त को यहां राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की 253 साल पुरानी विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाली पहली सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाएंगी।

राष्ट्रपति का अंगरक्षक दस्ता दुनिया का एकमात्र एयरबोर्न कैवेलरी रेजिमेंट है और भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे सीनियर रेजिमेंट है। इसकी स्थापना 1773 में की गई थी।

इसके सैनिकों को पैराट्रूपर्स और टैंकमैन दोनों के रूप में विशिष्ट रूप से प्रशिक्षित किया जाता है, जो औपचारिक कर्तव्यों और परिचालन तत्परता के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। इसके साथ ही यह देश के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण वातावरणों में सेवा करते हैं, जिसमें सियाचिन ग्लेशियर में तैनाती भी शामिल है।

राष्ट्रपति के अंगरक्षकों द्वारा आयोजित सोल्जरथॉन का उद्घाटन कारगिल युद्ध के 27 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी किया जाएगा।

आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सोल्जरथॉन में अनुभवी धावक, परिवार, छात्र, संस्थान और कॉरपोरेट टीम भाग ले सकती हैं। इसमें 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। इस दौरान भारतीय सेना सैन्य प्रदर्शन भी करेगी।’’

भाषा

पंत

पंत