UP Student Good News Today: राज्य सरकार ने छात्रों लिए खोला खजाना, अब पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा, जानकर झूम उठेंगे करोड़ों छात्र

Ads

UP Student Good News Today: राज्य सरकार ने छात्रों लिए खोला खजाना, अब पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा, जानकर झूम उठेंगे करोड़ों छात्र

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 10:19 AM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 10:32 AM IST

UP Student Good News Today: राज्य सरकार ने छात्रों लिए खोला खजाना, अब पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा, जानकर झूम उठेंगे करोड़ों छात्र /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • योगी सरकार ने 9 वर्षों में 1.39 करोड़ से अधिक SC/ST छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया
  • DBT, OTR और बायोमेट्रिक सत्यापन से छात्रवृत्ति सीधे बैंक खातों में पहुंच रही है
  • सरकार का लक्ष्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न होने देना है

लखनऊ। UP Student Good News Today: शिक्षा को सामाजिक सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए योगी सरकार ने अनुसूचित जाति/जनजाति (SC ST Scholarship UP) के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति (Yogi Government Scholarship) व्यवस्था को लगातार मजबूत किया है। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से बीते नौ वर्षों में 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। योगी सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने और वह विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रख सके।

तकनीक से बढ़ी पारदर्शिता, समय पर मिली सहायता

UP Student Good News Today योगी सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में कई सुधार किए हैं। ओटीआर, बायोमेट्रिक सत्यापन, एस-कोड वैलिडेशन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी व्यवस्थाओं से छात्रवृत्ति सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और पात्र विद्यार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाना आसान हुआ है।

हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों तक पहुंचा लाभ

पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना (Uttar Pradesh Scholarship Scheme) के तहत वर्ष 2017-18 में 4,16,860 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को लाभ मिला। इसके बाद 2018-19 में 5,24,426, 2019-20 में 5,41,386, 2020-21 में 3,62,511, 2021-22 में 3,20,390, 2022-23 में 3,86,139, 2023-24 में 3,74,963, 2024-25 में 4,11,797 तथा 2025-26 में 4,39,647 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं दशमोत्तर स्तर पर 2017-18 में 12,80,515, 2018-19 में 11,43,804, 2019-20 में 13,60,376, 2020-21 में 8,02,648, 2021-22 में 12,29,471, 2022-23 में 9,42,939, 2023-24 में 10,35,766, 2024-25 में 11,76,281 तथा 2025-26 में 11,54,567 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है।

शिक्षा के जरिए सामाजिक बदलाव की पहल

UP Student Good News Today योगी सरकार का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार है। छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के बेहतर अवसरों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग उप निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि, बीते नौ वर्षों में छात्रवृत्ति व्यवस्था में हुए सुधारों ने विद्यार्थियों के बीच शिक्षा के प्रति विश्वास को मजबूत किया है। सरकार की कोशिश है कि पात्र विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिले और वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने सपनों को साकार कर सकें।

ये भी पढ़ें

योगी सरकार ने कितने छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया है?

पिछले 9 वर्षों में 1.39 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है।

किन योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति दी जा रही है?

सरकार पूर्वदशम (Pre-Matric) और दशमोत्तर (Post-Matric) छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

छात्रवृत्ति की राशि कैसे मिलती है?

छात्रवृत्ति की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

छात्रवृत्ति वितरण में कौन-कौन से डिजिटल सुधार किए गए हैं?

OTR, बायोमेट्रिक सत्यापन, S-Code Validation और DBT जैसी तकनीकों को लागू किया गया है ताकि पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो सके।

सरकार का इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर SC/ST विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता देना और उन्हें उच्च शिक्षा व बेहतर रोजगार के अवसरों तक पहुंचाना है।