UP BTEUP Result 2026 Official Website: पॉलिटेक्निक-फार्मेसी में बेटियों ने दिखाया दबदबा, टॉप-10 में से 8-8 छात्राओं ने जमाया कब्जा, यहां देखें अपना रिजल्ट

Ads

UP BTEUP Result 2026 Official Website: पॉलिटेक्निक-फार्मेसी में बेटियों ने दिखाया दबदबा, टॉप-10 में से 8-8 छात्राओं ने जमाया कब्जा, यहां देखें अपना रिजल्ट

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 10:38 AM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 10:40 AM IST
HIGHLIGHTS
  • पॉलिटेक्निक सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित
  • टॉप-10 में 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए
  • 896 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखने पर संबंधित विषय में शून्य अंक दिए गए

लखनऊ: UP BTEUP Result 2026 Official Website मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के निर्देश पर प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर/वार्षिक/विशेष बैक पेपर परीक्षा मई/जून-2026 का परिणाम समय से घोषित कर दिया है। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं नकलविहीन और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराकर डिजिटल मूल्यांकन से पारदर्शी परिणाम जारी किया गया है।

पॉलिटेक्निक-फार्मेसी में बेटियों का दबदबा

UP BTEUP Result 2026 Official Website परिषद द्वारा 4 मई से 5 जून 2026 के बीच 236 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 2,68,686 छात्र पंजीकृत थे। सेमेस्टर सिस्टम में 1,24,671, वार्षिक में 1,27,304 और विशेष बैक पेपर में 7,784 छात्र शामिल थे। 157 राजकीय/अनुदानित पॉलिटेक्निकों में उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कराया गया।

परिषद अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर डिप्लोमा इंजीनियरिंग का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.42% और फार्मेसी का 62.69% रहा है। परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध है।

बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इंजीनियरिंग स्ट्रीम में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ आईटी, महाराजगंज के आशुतोष प्रजापति ने 86.18% के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, वाराणसी की पूजा सिंह 85.62% के साथ द्वितीय और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अमेठी की अनुष्का सिंह 85.38% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। फार्मेसी में रामेश्वरम फार्मेसी कॉलेज, सीतापुर की दिव्यांशी शुक्ला 84.35% के साथ प्रथम, टीआरसी महाविद्यालय बाराबंकी की जूली देवी 82.87% के साथ द्वितीय और राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर के अभिषेक यादव 82.61% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की झलक परिणाम में दिखी, जहां इंजीनियरिंग स्ट्रीम और फार्मेसी स्ट्रीम दोनों के टॉप-10 में से 8-8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए। साथ ही पहली बार दो राजकीय संस्थानों- जौनपुर और प्रयागराज महिला पॉलिटेक्निक ने फार्मेसी टॉप-10 में जगह बनाई है। नकल पर सख्ती दिखाते हुए 194 छात्रों का परिणाम रोका गया है और 896 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखने पर संबंधित विषय में शून्य अंक दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

UP Polytechnic Result 2026 कब जारी हुआ?

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने मई/जून 2026 सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षाओं का परिणाम निर्धारित समय पर जारी कर दिया है।

BTEUP Polytechnic Result 2026 कहां देखें?

अभ्यर्थी अपना परिणाम BTEUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

इस बार इंजीनियरिंग और फार्मेसी का पास प्रतिशत कितना रहा?

अंतिम सेमेस्टर डिप्लोमा इंजीनियरिंग का 93.42% और फार्मेसी का 62.69% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया।

इंजीनियरिंग और फार्मेसी में टॉप किसने किया?

इंजीनियरिंग: आशुतोष प्रजापति (86.18%) फार्मेसी: दिव्यांशी शुक्ला (84.35%)

कितने छात्रों का परिणाम रोका गया?

नकल और परीक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में 194 छात्रों का परिणाम रोका गया, जबकि 896 छात्रों को उत्तर पुस्तिका पर मोबाइल नंबर लिखने के कारण संबंधित विषय में शून्य अंक दिए गए।