सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारत अफगानिस्तान टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारत अफगानिस्तान टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारत अफगानिस्तान टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले
Modified Date: September 8, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: September 8, 2026 1:09 pm IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) सोनी स्पोटर्स नेटवर्क को भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले हैं ।

दोनों टीमें 13 सितंबर को पहला टी20 मैच खेलेंगी । दूसरा मैच 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को अरूण जेटली स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मुख्य राजस्व अधिकारी और बिजनेस प्रमुख (खेल और अंतरराष्ट्रीय) राजेश कौल ने कह ,‘‘ अफगानिस्तान भारत टी20 श्रृंखला सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है और हमारे ‘फेस्टिवल आफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है ।’’

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा ।

वहीं इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में राशिद खान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजइ जैसे सितारे हैं ।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा ,‘‘ भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है । इस श्रृंखला से अफगानिस्तान को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा ।’’

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में