दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट पर 187 रन
दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट पर 187 रन
अहमदाबाद, 11 फरवरी (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में बुधवार को यहां छह विकेट पर 187 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने 61 और क्विंटन डीकॉक ने 59 रन बनाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई ने 41 रन देकर तीन और कप्तान राशिद खान ने 28 रन देकर दो विकेट लिए।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


