दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी के अंतर से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी के अंतर से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी के अंतर से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: June 12, 2021 5:46 pm IST

ग्रोस आइलेट , 12 जून ( एपी ) दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट में अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज को एक पारी और 63 रन के अंतर से हरा दिया ।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया । इससे पहले मेजबान ने पहली पारी में सिर्फ 97 रन बनाये थे । दक्षिण अफ्रीका ने 322 रन बनाकर विशाल बढत ले ली थी ।

कैगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में 34 रन देकर पांच विकेट लिये । वेस्टइंडीज के लिये रोस्टन चेस ने सर्वाधिक 62 रन बनाये ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में