नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ के औपचारिकता वाले मैच में रविवार को यहां जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया।
जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 153 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाये।
जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये।
भाषा
आनन्द
आनन्द