एशियाई तलवारबाजी में दक्षिण कोरिया और जापान का दबदबा

एशियाई तलवारबाजी में दक्षिण कोरिया और जापान का दबदबा

एशियाई तलवारबाजी में दक्षिण कोरिया और जापान का दबदबा
Modified Date: June 19, 2026 / 10:59 pm IST
Published Date: June 19, 2026 10:59 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) सीनियर एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन दक्षिण कोरिया, जापान और चीन का दबदबा रहा जबकि मेजबान भारत के लिए शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा और कोई भी खिलाड़ी पदक नहीं जीत सका।

सीनियर पुरुष सेबर स्पर्धा में दक्षिण कोरिया के शीर्ष तलवारबाज ओह सांगुक ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए फाइनल में चीन के लुओ शाओतोंग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। शीर्ष वरीय डो ग्योंगदोंग और जापान के त्सुमोरी शिदो ने कांस्य पदक जीते।

इस स्पर्धा में भारत के चार तलवारबाज शामिल हुए जिनमें विशाल थापर 22वें, करण सिंह (25वें) और गिशो निधि कुमारेशन पद्मा (28वें) स्थान पर रहे। लक्ष्य बडसर शीर्ष-32 सीधे एलिमिनेशन ब्रैकेट में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गए और 33वें स्थान पर रहे।

सीनियर महिला फॉइल प्रतियोगिता में दुनिया की नंबर पांच खिलाड़ी युका उएनो ने जापान की ही सेरा अजुमा को हराकर खिताब जीता।

कोमाकी किकुची और डैफने चान नोक स्जे ने कांस्य पदक जीते।

इस स्पर्धा में कनुप्रिया चावला सबसे अच्छी स्थिति में रहने वाली भारतीय खिलाड़ी रहीं जो 20वें स्थान पर रहीं जबकि जॉयस अशिता स्टालिनराज, नओरेम मीना देवी और सोनिया देवी वाइखोम क्रमशः 43वें, 45वें और 46वें स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में