इंग्लैंड के मैनेजर के पद से इस्तीफा देंगे साउथगेट
इंग्लैंड के मैनेजर के पद से इस्तीफा देंगे साउथगेट
लंदन, 16 जुलाई ( एपी ) यूरो 2024 फाइनल में स्पेन से 1 . 2 से मिली हार के बाद जेरेथ साउथगेट इंग्लैंड फुटबॉल टीम के मैनेजर के पद से इस्तीफा देंगे ।
साउथगेट पिछले आठ साल से टीम के साथ हैं । उनका अनुबंध इस साल खत्म होने वाला है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड टीम के लिये खेलना और उसका मैनेजर रहना मेरे लिये गर्व की बात रही । यही मेरा सबकुछ है और मैंने इसे अपना सर्वस्व दिया । लेकिन अब बदलाव का समय है , एक नये अध्याय का समय है ।’’
उनके मैनेजर रहते इंग्लैंड टीम लगातार दो बार यूरो फाइनल और 2018 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंची । लेकिन वह 1966 के बाद बड़े खिताब के लिये तरस रहे इंग्लैंड का इंतजार खत्म नहीं करा सके ।
एपी
मोना पंत
पंत

Facebook


