स्पेन, पोलैंड की एटीपी कप में लगातार दूसरी जीत

स्पेन, पोलैंड की एटीपी कप में लगातार दूसरी जीत

स्पेन, पोलैंड की एटीपी कप में लगातार दूसरी जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: January 3, 2022 10:47 am IST

second consecutive winners in ATP Cup : सिडनी, तीन जनवरी (एपी) स्पेन और पोलैंड ने एटीपी कप टेनिस प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

राबर्टों बातिस्ता आगुट ने कैस्पर रूड को 6-4, 7-6 (4) से हराकर स्पेन को नार्वे पर 2-0 से अजेय बढ़त दिलायी। इससे पहले पाब्लो कारेनो बुस्टा ने विक्टर डुरासोविच को 6-3, 6-3 से हराया था।

इस टीम प्रतियोगिता में आगुट का एकल में रिकार्ड अब 9-2 हो गया है।

उधर कामिल मैजक्रैक ने अलेक्सांद्र बख्शी को 6-1, 6-1 से हराकर पोलैंड को जार्जिया पर शुरुआती बढ़त दिलायी। ह्यूबर्ट हरकाज ने दूसरे एकल में अलेक्सांद्र मेट्रेवेली को 6-7 (5), 6-3, 6-1 से पराजित करके युगल मुकाबले से पहले ही अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में