श्रीलंका ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीमों की घोषणा की
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीमों की घोषणा की
कोलंबो, 25 मई (भाषा) श्रीलंका के नए अंतरिम प्रशासन के तहत नवनियुक्त चयन पैनल ने सोमवार को वेस्टइंडीज के आगामी कई प्रारूप के दौरे के लिए तीन अलग-अलग राष्ट्रीय टीम की घोषणा की।
टीम दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए रवाना होगी।
टेस्ट टीम में धनंजय डिसिल्वा को कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस को उप कप्तान बनाया गया है। मेंडिस सीमित ओवरों की दोनों टीम के भी उप कप्तान हैं जबकि कुसल मेंडिस कप्तान हैं।
बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदरा और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा के रूप में टेस्ट टीम में दो ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
सीमित ओवरों की टीम में लंबे कद के दाएं हाथ के बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले को भी जगह मिली है जिन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड ‘ए’ टीम के खिलाफ शतक बनाने के बाद चुना गया है।
पिछले टी20 विश्व कप में टीम की अगुआई करने वाले दासुन शनाका को केवल टी20 टीम में जगह मिली है जबकि उनके पूर्ववर्ती चरिथ असलंका को केवल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को टी20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने पिछले श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था (जब श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया था)।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


