श्रीलंका ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया

श्रीलंका ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया

श्रीलंका ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया
Modified Date: June 4, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: June 4, 2026 10:23 am IST

किंग्स्टन (जमैका), चार जून (एपी) पथुम निसंका के 79 रन और कप्तान कुसल मेंडिस के 72 रन की मदद से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 41 रन से हराया।

निसंका और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। उनके अलावा चरित असालंका ने 45 और जनिथ लियानागे ने नाबाद 44 रन का योगदान दिया जिससे श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सात विकेट पर 303 रन बनाए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 49.2 ओवर में 262 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से कप्तान शाई होप ने 66 गेंदों में 56 रन और सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने 38 गेंदों में 45 रन बनाए, लेकिन यह लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

श्रीलंका की तरफ से तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा ने 67 रन देकर चार विकेट लिए।

तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच शनिवार को किंग्स्टन में, जबकि तीसरा मैच सोमवार को सबीना पार्क में ही खेला जाएगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में