दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द करने पर विचार कर रहा है श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द करने पर विचार कर रहा है श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द करने पर विचार कर रहा है श्रीलंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: December 9, 2020 12:04 pm IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका में जैव सुरक्षित व्यवस्थाओं से चिंतित श्रीलंका इस देश के अपने आगामी दौरे को रद्द करने पर विचार कर रहा है।

श्रीलंका को इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच खेलने थे लेकिन कोविड-19 मामलों के पाये जाने के कारण इंग्लैंड की एकदिवसीय श्रृंखला रद्द होने के बाद वह इस पर पुनर्विचार कर रहा है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट दौरा रद्द करने या फिर दक्षिण अफ्रीका जाने के बजाय उसकी मेजबानी करने की पेशकश करने पर विचार कर रहा है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में ही छोड़ने के कारण श्रीलंका क्रिकेट सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ’’

श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद 10 दिन के अंदर इंग्लैंड की दो टेस्ट मैचों के लिये मेजबानी करनी है और वे अपनी घरेलू श्रृंखला को खतरे में नहीं डालना चाहते हैं।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में