ट्राई सीरीज के पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

Ads

ट्राई सीरीज के पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - March 6, 2018 / 07:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

श्रीलंका में मंगलवार को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है. प्रेमदासा स्टेडियम में खेल गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का ऑफर दिया.  बल्लेबाज शिखर धवन के 90 और मनीष पांडे के 37 रनों की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 बनाकर जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया था।

        

     

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने कुसल परेरा (66) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और पांच विकेट से जीत हासिल की.

        

       

 

 

 

 

श्रीलंका को जीत की बधाई देते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने अगले मैच में अच्छी वापसी के साथ मैदान में उतरने की बात कही है. 

 

 

 वेब डेस्क, IBC24