श्रीलंका पर दूसरे टी20 में धीमी ओवरगति के लिये 40 प्रतिशत जुर्माना

श्रीलंका पर दूसरे टी20 में धीमी ओवरगति के लिये 40 प्रतिशत जुर्माना

श्रीलंका पर दूसरे टी20 में धीमी ओवरगति के लिये 40 प्रतिशत जुर्माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: June 10, 2022 5:28 pm IST

दुबई, 10 जून ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में धीमी ओवरगति के लिये श्रीलंका पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है ।

आईसीसी मैच रैफरियों की एलीट पेनल के रंजन मदुगले ने यह जुर्माना लगाया । श्रीलंकाई टीम निर्धारित समय के भीतर दो ओवर पीछे रह गई थी ।

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर धीमी ओवरगति की दशा में प्रत्येक ओवर के लिये 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने सजा स्वीकार कर ली तो औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी ।’’

मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और प्रगीत रामबुकवेला , तीसरे अंपायर लिंडोन हन्नीबल और चौथे अंपायर रूचिरा पी ने शिकायत की थी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में