श्रीलंका ने चमीरा, निसंका और कामिंदु मेंडिस को आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी जारी की

श्रीलंका ने चमीरा, निसंका और कामिंदु मेंडिस को आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी जारी की

श्रीलंका ने चमीरा, निसंका और कामिंदु मेंडिस को आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी जारी की
Modified Date: March 20, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: March 20, 2026 7:15 pm IST

कोलंबो, 20 मार्च (भाषा) श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार को दुशमंथा चमीरा, पथुम निसंका और कामिंदु मेंडिस को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी क्योंकि यह तीनों खिलाड़ी फिटनेस परीक्षण में सफल रहे थे।

तेज गेंदबाज चमीरा और सलामी बल्लेबाज निसंका दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बनाए रखा है।

हालांकि नुवान तुषारा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), वानिंदु हसरंगा (लखनऊ सुपर जाइंट्स), ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) और मथीशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स) को अपनी एनओसी के लिए इंतजार करना होगा। इन सभी खिलाड़ियों को फिटनेस परीक्षण में सफल रहने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी।

श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा और मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने का आग्रह किया है लेकिन अभी तक उनका फिटनेस परीक्षण नहीं हुआ है। वह रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और इसके बाद ही उनका फिटनेस परीक्षण किया जाएगा।’’

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में